LoanLoan App

गूगल पे(Google Pay) से लोन कैसे ले सकते हैं?

googal pay app se loan kaise le

Google Pay या Gpay वह एप्लिकेशन है, जो Google द्वारा ही संचालित किया जाता है। Google एक Digital Payment App है और आप इससे Loan भी ले सकते है। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि कैसे आप Google Pay से Loan ले सकते है। इस पोस्ट में आपको Google Pay Loan से सम्बंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Google Pay एक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट ऐप है। आप Google Pay App की मदद से रिचार्ज कर सकते है, बिलों का भुगतान कर सकते है, पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है। भारत में Demonetization और Corona की वजह से Digital Payment को काफी बढ़ावा मिला है।

आप Google Pay App को अपने Bank Account से लिंक कर के उपयोग कर सकते है। इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।

तो आइए अब जानते हैं Google Pay Loan के बारे में।

यह भी पढ़े: किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश(UP Kisan Karj Rahat Yojana 2022)

Google Pay Loan क्या है?

Google Pay Loan का मतलब यह नहीं है कि आपको Google से Loan मिल जाएगा। आपको लोन दिलाने के लिए कई लोन कंपनियों ने Google के साथ साझेदारी कर रखी है। जिसके जरिए आप Google Pay App का इस्तेमाल करके लोन ले सकते है। Google Pay आपके और ऋण देने वाले भागीदार के बीच केवल एक सुविधाकर्ता है।

Google Pay से आप 10 हज़ार रूपए से लेकर 10 लाख तक का लोन ले सकते है। इस लोन को 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। Google Pay से लिए गए लोन को चुकाने का न्यूनतम समय 4 महीने और अधिकतम समय 5 वर्ष है। Google Pay से लिए गए लोन की ब्याज दर 1.33% से लेकर 2.4% तक होती है।

Google Pay Loan लेने के लिए दस्तावेज

निम्नलिखित दस्तावेज Google Pay Loan के लिए ज़रूरी है:

  1. Pan Card
  2. Aadhar Card
  3. Address Proof
  4. Bank Statement

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 (Mudra Yojana) | 10 लाख का लोन दे रही सरकार

Google Pay Loan की विशेषताएं

  1. केवल न्यूनतम आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता है।
  2. तत्काल ऋण स्वीकृति।
  3. आप ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  4. ऋण EMI के रूप में भी उपलब्ध है।
  5. कम ब्याज ऋण।

Gpay लोन के प्रकार

Gpay से आप तीन तरह के लोन ले सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  1. Personal Loan
  2. Business Loan
  3. EMI Loan

यह भी पढ़े: ऋण(Loan) क्या है और कितने प्रकार का होता है?

Google Pay Loan के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले, Google Pay एप्लिकेशन को डाउनलोड करें।
  2. फिर मोबाइल नंबर के जरिए ऐप पर रजिस्टर करें।
  3. उसके बाद, बैंक खाता जोड़ें।
  4. अब Google Pay App के होमपेज पर आपको Business and Bills के राइट साइड में Explore का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद Finance ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद चुनें कि आप किस कंपनी या बैंक से लोन लेना चाहते है।
  7. अब आपसे लोन से जुड़ी कुछ जानकारी पूछी जाएगी, उसे भरें।
  8. अब मांगे गए Documents को अपलोड करे।
  9. पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरकर सबमिट कर दें।
  10. अब आवेदन की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  11. यदि सत्यापन सही है, तो ऋण राशि बैंक को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

इस प्रक्रिया में आधा घंटा लग सकता है। इसके बाद आप ऋण राशि का उपयोग कर सकते है।

यह भी पढ़े: 3 सबसे खराब तत्काल ऋण ऐप्स (Instant Personal Loan Apps Scam)

अंतिम शब्द

आशा करता हूँ कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया कर के इसको अपने दोस्तों के साथ साझा करे ताकि यह जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुँच सके।